डेस्क खबर

वर्दी में शराब लेने का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम के गार्ड पर उठे सवाल.! गाड़ी में बैठे  एसडीएम साहब सिगरेट का कश लगाते आये नजर ??


डेस्क खबर ../ शहर के गांधी चौक स्थित प्रीमियम शराब दुकान से एसडीएम के गार्ड द्वारा वर्दी में शराब लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वर्दी पहने गार्ड बेखौफ होकर दुकान से शराब लेकर बाहर निकलता है और गाड़ी में बैठ जाता है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान दावा किया जा रहा है कि एसडीएम साहब उस समय खुद सरकारी गाड़ी में मौजूद थे और गाड़ी में बैठकर सिगरेट का कश लगा रहे थे और उन्हीं के कहने पर गाड़ी को शराब दुकान के सामने रोका गया और साहब के कहने पर ही गार्ड ने दिनदहाड़े शराब की दुकान से शराब ली ।


बताया जा रहा है कि धौरपुर के एसडीएम जे आर शतरंज के गार्ड को दिनदहाड़े शराब लेने भेजा गया था। हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वर्दी में तैनात सुरक्षा कर्मी इस तरह सार्वजनिक रूप से शराब खरीदते नजर आएंगे तो इससे प्रशासन की छवि पर असर पड़ेगा। पूरा मामला अंबिकापुर के गांधी चौक में स्थित प्रीमियम शराब दुकान का बताया जा रहा है ।



फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों के आचरण को लेकर सवाल खड़े कर दिये है और अब यह  वीडियो प्रशासनिक गलियारो में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

error: Content is protected !!