डेस्क खबर

गणेश मंदिर के गर्भगृह में कुख्यात बदमाश की एंट्री, सोशल मीडिया रील खुद की वायरल ! प्रबंधन की सुरक्षा पर सवाल .??



डेस्क खबर / इंदौर में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ ने खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया। वायरल रील में वह गर्भगृह के अंदर पूजा-अर्चना करते नजर आ रहा है। गौरतलब है कि मंदिर प्रशासन की ओर से गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है और केवल विशेष अनुमति मिलने पर ही अंदर जाने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में कुख्यात बदमाश की एंट्री और बने रील के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है ।



सतीश भाऊ का नाम शहर में हुई कई आपराधिक घटनाओं में पहले भी सामने आ चुका है। ऐसे में उसके गर्भगृह तक पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम भक्तों को निर्धारित दूरी से ही दर्शन करने होते हैं, तो फिर विशेष अनुमति किस आधार पर दी गई।
मामला सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में नोटिस जारी कर गार्डो की भूमिका की जांच की जा रही है ।

error: Content is protected !!