डेस्क खबर

बैडमिंटन खेलते-खेलते गिरे कारोबारी अमृत बजाज, हार्ट अटैक से हुई मौत! मौत का LIVE वीडियो हुआ वायरल



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना में एक कारोबारी की हार्ट अटैक ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ईदगाह भाठा निवासी कारोबारी अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। दोस्तों के अनुसार अमृत बजाज रोजाना की तरह सोमवार को भी ग्राउंड में बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के दौरान उन्होंने एक शॉट मारा और जब शटल गिरा तो उसे उठाने आगे बढ़े। इसी दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। पहले तो साथी खिलाड़ियों को लगा कि शायद चक्कर आ गया है, लेकिन जब वे उठे नहीं तो सभी घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाने और संभालने की कोशिश की।



स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
अमृत बजाज की अचानक हुई मौत से परिवार और मित्रों में शोक की लहर है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

error: Content is protected !!