VIDEO –कट्टे की नोक पर पति पत्नी से दिनदहाड़े लूट, चार बाइक सवारों ने दंपती से छीनी सोने की चेन-बालियां.!! दो बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ा जमकर हुई बदमाशों की धुनाई .!!

डेस्क खबर ./ कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लखनपुर और सेमो गांव के बीच सुनसान मार्ग पर हुई, जहां दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पति-पत्नी को रोककर कट्टे की नोक पर लूटपाट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपती किसी काम से जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने महिला को डराते हुए उसके गले से सोने की चेन और कान की बालियां छीन लीं। घटना अचानक होने से दंपती घबरा गए, लेकिन शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए दो बाइक सवारों को धरदबोचा और उनकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।
ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते दो बदमाशों को पकड़ लिया गया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, दो अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी फरार आरोपियों की पातासजी की जा रही है ।