Uncategorizedडेस्क खबरबिलासपुर

एक बाइक पर सवार चार नशेड़ियों का तांडव, बीच सड़क पर गाली-गलौच और सिग्नल तोड़ते हुए फरार वीडियो में हुए रिकार्ड .!!

Ads



डेस्क खबर ./ बिलासपुर शहर में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर सवार चार नशेड़ी युवक बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राम सेतु पुल के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नशे में धुत युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए सड़क पर लहराते हुए चल रहे हैं और राहगीरों को गालियां दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शा के अनुसार, नशेड़ी युवक बीच सड़क पर बाइक रोककर कुछ देर तक गाली-गलौच करते रहे, जिससे चलते वहां पर एक खौफ का माहौल ब गया था । बताया यह भी जा रहा कि युवकों के नशे की हालत को देख कोई इनको रोकने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा था । युवक यातायात नियमों की परवाह किए बिना सिग्नल तोड़ते हुए एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।



घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल कैमरे में चुपचाप रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले ने भी डर के मारे किसी तरह युवकों की हरकत को मोबाइल में रिकार्ड किया ।, इस घटना ने शहर में नशाखोरी और यातायात नियमों की अनदेखी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!