डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में महिला BLO सुपरवाइजर की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती ।
काम के दबाव का आरोप, मतदाता ने कराया अस्पताल में भर्ती



डेस्क खबर बिलासपुर./  जिले में चुनावी ड्यूटी के दौरान एक महिला BLO सुपरवाइजर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, गीता कृष्ण नामक महिला BLO सुपरवाइजर अपनी ड्यूटी के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं। बताया जा रहा है कि उनके लगातार बढ़ते ब्लड प्रेशर के चलते यह स्थिति बनी। मौके पर मौजूद लोगों  ने उन्हें तत्काल राहत देने के लिए पानी भी पिलाया और अपने तरीके से उन्हें सामान्य करने की हर संभव कोशिश की । लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर एक मतदाता ने तुरंत उन्हें अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद  में भर्ती कर लिया है।


परिजनों और सहकर्मियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा अत्यधिक दबाव डाला जा रहा था, जिससे महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया। चुनाव कार्य के चलते लंबी ड्यूटी, लगातार निरीक्षण और रिपोर्टिंग की मजबूरी के कारण वह मानसिक और शारीरिक तनाव झेल रही थीं। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से उन्हें आराम का मौका नहीं मिल पाया था।



डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया  कि उनका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था और समय पर उपचार मिलने से फिलहाल स्थिति में सुधार है। इस घटना के बाद चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के बीच नाराज़गी और चिंता का माहौल है। कई कर्मचारी प्रशासन से कार्य प्रबंधन में सुधार और स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!