डेस्क खबरबिलासपुर

कर्मचारियों का अधिकारों को लेकर आइजीकेवी में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन.. तकनीकी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन.. दूसरी ओर कंट्रोलर ने उड़ाया कर्मचारियों का मजाक.. स्टेट्स में डाला हाथी चले बाजार_!


डेस्क खबर बिलासपुर– इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तकनीकी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़े सभी जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर कुलपति को विरोध प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा.. विरोध विश्वविद्यालय द्वारा वर्षों से लंबित संवैधानिक और सेवा-संबंधी अधिकारों की अनदेखी के विरुद्ध है.. वहीं दूसरी ओर इस आंदोलन और कर्मचारियों का मजाक उड़ाते हुए कंट्रोलर उमेश अग्रवाल ने विवादास्पद स्टेट्स डाला, उन्होंने अपने सोशल मीडिया स्टेट्स में कर्मचारियों के प्रदर्शन का वीडियो डालते हुए लिखा है कि, हाथी चले बाजार__________.. पूरा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, वहीं कंट्रोलर को लेकर कर्मचारियों के बीच गुस्से का माहौल है..


आईजीकेवी के कंट्रोलर को देखिए कैसे अपने मोबाइल में अपने ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को हाथी चले हजार की भाषा से सम्मानित  कर रहे है। शायद इनकी भाषा यही होगी या फिर इनको अपने अधिकारी और कर्मचारियों से किसी तरह का कोई लगाव नहीं होगा तभी तो ऐसा शब्द का इस्तेमाल कर रहे है। जहां एक तरफ तपती धूप और भारी गर्मी में अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे है वहीं कंट्रोलर उमेश अग्रवाल अपनी गंदी और ओछी  मानसिकता का परिचय दे रहे है।जो शर्मसार कर देने वाली बात

error: Content is protected !!