
डेस्क खबर बिलासपुर../ एक बार फिर डंकाराम न्यूज़ वेब पोर्टल की खबर का बड़ा असर हुआ है .। बिना नोटिस के सीढ़ी तोड़कर घंटो तक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग दम्पति को पहली मंजिल मे घंटो कैद रखने के बाद अधिकारियों ने खबर पर सुध ली और लगभग 35 घंटे के बाद सीढ़ी को वापिस लगवाया। गौरतलब है की बिलासपुर निगम की बेरहम भरी कार्रवाई से बुजुर्ग दंपति अपने ही घर में शुक्रवार की दोपहर से पहली मंजिल मे फँसा हुआ था। गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग दम्पति की निगम के लापरवाह अधिकारियों के चलते जान मे बन आई थी। निगम की क्रूरता से इंसानियत को शर्मशार करने की खबर को डँकाराम वेब पोर्टल ने प्रमुखता और गंभीरता से दिखाया था।




लेकिन इस मामले मे खबर के प्रति गंभीरता दिखाने वाले अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। बुजुर्ग दम्पति का आरोप है की 35 घंटे बाद राहत देने वाले लापरवाह अधिकारियों ने ऐसी सीढ़ी लगाई है की जिसके चलते उनकी जान भी जा सकती है साथ ही दम्पति ने अधिकारियों को चैलेंज करते हुए निगम के द्वारा लगवाई गई सीढ़ी का निरीक्षण कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग भी की है।
