डेस्क खबर

बुधवारी बाजार मे महिला ई-रिक्शा चालक और युवक के बीच मारपीट..!
महिला की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल  होने से संघ में आक्रोश..!

डेस्क खबर…/ शहर के बुधवारी बाजार चौक मे सरेराह महिला ई-रिक्शा चालक और एक युवक के बीच गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक द्वारा महिला की चप्पल छीनकर महिला की पिटाई कर दी । इस वीडियो के बाद संघ मे आक्रोश है और संघ ने लिखित शिकायत कर युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कोरबा पुलिस से की है।


कोरबा जिले के बुधवारी चौक मे हुई इस घटना के बाद ई-रिक्शा संघ के संरक्षक रवि मेजरवार पीड़ित महिला के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से एक्टिवा चलाते हुए युवक मोड़ पर महिला रिक्शा चालक से टकराने से बचा। लोगो का आरोप है की हादसे के वक्त युवक ने कान मे हेडफोन लगाकर किसी से बात कर रहा था। हालकी किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन युवक ने महिला से बहस शुरू कर दी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। महिला का नाम सोनिया बताया जा रहा है जबकि युवक अपने पिता के साथ आटा चक्की मे काम करता है

error: Content is protected !!