

डेस्क खबर छत्तीसगढ़…/ छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम मे बीजेपी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। नगरीय निकाय क्षेत्रों से कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया है। प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी ने सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा ने कांग्रेस को धूल चटा दी है।
कुल 10 नगर निगमों में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर ली, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता भी नहीं खुल सका है। इतना ही नही नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगरपालिका की 49 में से 35 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें मिलीं, जो तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सुरजपुर, मंदिर हसौद और अभनपुर नगर पालिका है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बोदरी नगर पालिका से संतोष करना पड़ा है। वहीं अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा और सिमगा की सीटों को निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत लिया है।
नगर निगम और नगर पालिका की तरह ही नगर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया और कुल 114 सीटों में से 81 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) को सिर्फ 1 सीट हासिल हुई। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की।
कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांटे की टक्कर थी. बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया था. लेकिन सीएम साय के क्षेत्र में यहां से कांग्रेस ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया है. क्योकि यह मुख्यमंत्री विष्णु देव का गढ़ माना जाता है।
नगरीय निकाय चुनाव में दो पूर्व विधायक चुनाव हार गये है
1 डा विनय जायसवाल चिरमिरी से महापौर के प्रत्याशी रहे
2 डा विमल चोपड़ा नगर पालिका परिषद महासमुन्द के अभ्यर्थी रहे है.
दोनों डाक्टर है और दोनों भूतपूर्व महापौर / अध्यक्ष रह चुके है.