डेस्क खबरबिलासपुर

पूर्व जनपद सदस्य और पत्नी ने की 400 महिलाओं से करोडो की ठगी, पुलिस से नही मिला न्याय तो पीड़ित महिलाओ ने कलेक्टर से लगाई गुहार..! कर्जा वसूलने बैंक वाले धमका कर कह रहे हैं “किडनी बेचो या जहर खा लो।”*

डेस्क खबर बिलासपुर/ जिले के सीपत थाना क्षेत्र के  ग्राम नरगोड़ा पोड़ी में 400 से अधिक गरीब महिलाओं के नाम पर करोडो रुपये से ज्यादा का लोन लेकर गांव छोड़कर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस ठगी में पूर्व जनपद सदस्य प्रमिल दास मानिकपुरी और उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी का नाम सामने आया है। ठगी की शिकार हुई महिलाओ ने जब बैंक कर्मियों से परेशान हो कर शातिर ठग दंपति के खिलाफ सीपत पुलिस से कार्यवाही की गुहार भी लगाई थी ।  लेकिन पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी पुलिस से किसी प्रकार की सहायता नही मिलने पर ठगी का शिकार हुई पीड़ित महिलाओ ने बिलासपुर कलेकटर से इंसाफ की गुहार लगाई है।

रंजना मानिकपुरी ने महिलाओं को इंदिरा आवास योजना और गांव में विकास कार्यों के नाम पर लोन लेने के लिए तैयार किया था। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई बैंकों से महिलाओं के नाम पर लोन निकाला गया।

महिलाओं की आपबीती:
मीना बाई धीवर ने बताया कि उनके नाम पर 3 लोन निकाले गए — 1 लाख, 45 हजार और 40 हजार रुपये का। अब बैंक उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। शीला मानिकपुरी के नाम पर 5 लोन निकले, जिनकी कुल राशि लाखों रुपये है। वहीं दीप मानिकपुरी ने कहा कि उनके नाम पर 55 हजार और 40 हजार का लोन लिया गया। गौतराम साहू ने बताया कि उनके खेत के दस्तावेजों पर 1.5 लाख रुपये का लोन लिया गया और कागजात भी हड़प लिए गए। अब बैंक वाले उन्हें धमका रहे हैं कि “किडनी बेचो या जहर खा लो।”

प्रशासन से न्याय की गुहार
पीड़ित महिलाओं ने पहले सीपत थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर सैकड़ों महिलाएं सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन ठगों पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर ये महिलाएं यूं ही न्याय के लिए भटकती रहेंगी।

error: Content is protected !!