डेस्क खबरबिलासपुर

VIDEO –भवानी ढाबा के बाहर खूनी खेल, ढाबे में दबंगाई दिखाना पड़ा बदमाशों को भारी ! आरोपी की पैरवी करने थाने पहुंचे दोस्तों और ढाबा संचालक की सकरी पुलिस ने निकाली हेकड़ी !




डेस्क खबर बिलासपुर./ जिले के  सकरी थाना क्षेत्र में स्थित भवानी ढाबा एक बार फिर देर रात हिंसा की घटना सामने आई है । नेशनल हाईवे पर जोंकी और लोखंडी के बीच स्थित ढाबे के बाहर तीन युवकों पर चाकू, बेल्ट, पाइप, डंडा और पत्थरों से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपियों पर सोने की चैन लूटने और मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार तारबहार शीतला मंदिर क्षेत्र में रहने वाला एक छात्र 25 मई 2026 की रात अपने दोस्तों आदित्य मुदलियार और आदित्य साहू के साथ पढ़ाई के बाद खाना खाने भवानी ढाबा पहुंचा था। देर रात करीब 2 बजे खाना खाने के बाद जैसे ही तीनों युवक वापस लौटने लगे, तभी वहां पहले से बैठे कुछ युवकों में से एक ने आदित्य साहू को बेवजह गाली देना शुरू कर दिया,युवकों के विरोध करने पर आरोपी सुमित यादव  अपने 6-7 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते आरोपियों ने ढाबे के बाहर युवकों को घेर लिया और चाकू, बेल्ट, पाइप, डंडा तथा पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।हमले में आदित्य मुदलियार को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं आदित्य साहू के सिर और शरीर में गहरे घाव बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता युवक भी हमले में बुरी तरह घायल हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि चाकू से वार किए जाने के कारण कई जगह गहरे जख्म हुए हैं।
घटना के दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए सोने की चैन लूट ली। वहीं जाते-जाते आरोपी सुमित यादव ने आदित्य मुदलियार का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल पूरी तरह टूट गया। इस मामले से जुड़ा हुआ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता कि किस तरह बेखौफ बदमाशों ने जमकर आतंक मचाते हुए हिंसक मारपीट की




सकरी थाने में हुई शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद
सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सुमीत यादव को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत भी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया ।



वही ढाबे में दबंगई और उत्पात मचाने वाले मुख्य आरोपी के पक्ष में पहुंचे आरोपी के दोस्तों थाने में नेतागिरी महंगा पड़ गया और पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप करने पहुंचे उमेश शर्मा और निशांत गुप्ता को भी सकरी पुलिस हेकड़ी निकालते खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है और देर रात ढाबा खोलने वाले भवानी ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी पर भी लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई। सकरी पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संकेत दिया है कि शहर में गुंडागर्दी करने वालों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई होगी। फिलहाल मुख्य आरोपी सुमीत यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं सवाल यह भी उठ रहे हैं कि देर रात हाईवे किनारे ढाबों में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी पर आखिर कब लगाम लगेगी।

error: Content is protected !!