छत्तीसगढ़डेस्क खबर

CG News – मंत्री के भाई ने पति पत्नी पर की  थप्पड़ो की बरसात तो मचा प्रदेश मे बवाल..!
वीडियो वायरल हुआ तो मंत्री के भाई ने पेश की सफाई..!.
सामने आया थप्पड़कांड का पुरा सच,  देखिये वीडियो और पढ़िये पूरी खबर..

डेस्क खबर../ छ्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन द्वारा एक महिला और उसके पति की थप्पड़ से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद से कोरबा सहित पूरे प्रदेश मे बवाल मचा हुआ है । लक्ष्मी उर्फ अजय सोनी और उनकी पत्नी के साथ  मंत्री के भाई द्वारा की गई मारपीट का वीडियो  सोशल मीडिया मे वायरल हो गया है। वही इस घटना के बाद मंत्री के भाई ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है।


कोरबा जिले से सामने आये इस वीडियो का पुरा सच सामने रखते हुए मंत्री के भाई ने भी एक वीडियो सामने लाया है। और इस थप्पड़ कांड की इस  घटना के पीछे चोरी की नीयत से कार चुराने का आरोप लगाया है।  जानकारी के अनुसार, अजय सोनी पर आरोप है कि वह चोरी की नीयत से एक कार गैरेज में पहुंचा। उसने पहले कार की फोटो खींची और फिर चाबी लेकर भाग खड़ा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई। इसके बाद कौशल देवांगन और कार मैकेनिक चाबी वापस लेने के लिए अजय सोनी के घर पहुंचे।

वहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। चाबी वापस न मिलने पर गुस्से में कौशल देवांगन ने अजय सोनी और उसकी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। फिलहाल दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले का सच पता लगाने मे जुट गई है।

error: Content is protected !!