भाजपा मंडल अध्यक्ष का ऑडियो हुआ वायरल, सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप से हड़कंप..!.
आडियो की जिले मे हो रही चर्चा ! नगरीय निकाय चुनाव पर पड़ सकता है असर…!


डेस्क खबर ./ जिले के बाकीमोगरा से भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में एक महिला ने मंडल अध्यक्ष पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बातचीत के दौरान मंडल अध्यक्ष को धमकी दी कि वह उनके कृत्य को सार्वजनिक कर देगी, जिसके जवाब में मंडल अध्यक्ष उसे पैसे लेकर चुप रहने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा खेमें में भारी तनाव है। जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर इस विवाद का असर चुनावी माहौल पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मौका नहीं है जब मंडल अध्यक्ष का नाम विवादों में आया है। उनकी पहली पत्नी से तलाक भी इन्हीं कारणों से हुआ था, और उन्होंने दूसरी शादी की है।इस आडियो को किसी ने सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया जिसके बाद यह कोरबा जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया मे वायरल आडियो, इसकी पुष्टि डँकाराम वेब पोर्टल नही करता है.
बिहारी समुदाय में रोष, क्षेत्र में चर्चा तेज
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा का बिहारी समुदाय से संबंध है। इस घटना के बाद समुदाय के कई लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। बाकीमोगरा क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनका कहना है कि महिला विरोधी मानसिकता भाजपा नेताओं की सोच को उजागर करती है। कांग्रेस ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले कोरबा के विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का भी महिलाओं को उठाकर फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा में महिलाओं का अपमान करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। नगरीय निकाय चुनावों में जनता भाजपा के ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि बाहरी नेताओं के भरोसे भाजपा का चुनावी अभियान कमजोर पड़ता जा रहा है। इस मामले के बाद भाजपा को क्षेत्र में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।