डेस्क खबरबिलासपुर

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सरकार पर साधा निशाना.. सरकार नहीं चाहती हमारे आदिवासी बच्चे डॉक्टर बने…



डेस्क खबर बिलासपुर../  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवालिया निशान खड़े किये है.. सरकार के द्वारा मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि, राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा प्रदेश में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों और मेडिकल फैसलिटी पर मंशा साफ नहीं है पूर्व में सरकारों द्वारा प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज दिए गए थे लेकिन वर्तमान में सरकार द्वारा किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है.. सरकार नहीं चाहती कि, हमारे प्रदेश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा होते नहीं देखना चाहती है.. सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ के ओवरबजट का प्रस्ताव जारी किया और बाद में उसे रद्द भी कर दिया.. स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है..

error: Content is protected !!