
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रलय राजा शर्मा लगातार सघन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता से मिलकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। अपने स्मार्ट वॉर्ड विजन के तहत वे क्षेत्र के विकास की रूपरेखा जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।
प्रलय राजा शर्मा ने आज श्री राम टॉवर्स कॉलोनी में जनसंपर्क किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वार्ड में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाकर इसे स्मार्ट वॉर्ड में तब्दील किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि स्मार्ट वॉर्ड योजना के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष क्लब बनाए जाएंगे।
इसके अलावा, क्षेत्र में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है, जिसे और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। गार्डन में सामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। चुनाव के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और विकास कार्यों को तेज करने की योजना बनाई जाएगी, जिससे वार्ड के लोग खुद को सुरक्षित और आधुनिक माहौल में पाएंगे।
प्रलय राजा शर्मा का कहना है कि स्मार्ट वॉर्ड का लक्ष्य सिर्फ भौतिक विकास नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को उन्नत करना है। उनका यह प्रयास वार्ड क्रमांक 24 को आधुनिकता और सुरक्षा के साथ एक आदर्श वॉर्ड में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
