डेस्क खबरबिलासपुर

सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा में स्वर्ण ऋण सुविधा की शुरुआत.. ग्राहकों को मिलेगी त्वरित सुविधा .!!



डेस्क खबर बिलासपुर../  सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा में स्वर्ण ऋण सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब ग्राहकों को अपने सोने के आभूषणों के आधार पर आसानी से ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर सुश्री शाजदी क़ुरैशी पहली ग्राहक बनीं। शाखा प्रमुख ने उन्हें सम्मानपूर्वक ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही स्वीकृत ऋण राशि तत्काल उनके बैंक खाते में जमा कराई गई।
शाखा प्रबंधन ने बताया कि स्वर्ण ऋण सुविधा के माध्यम से ग्राहकों को जरूरत के समय सरल, त्वरित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऋण प्रक्रिया को आसान रखते हुए ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्वर्ण ऋण सुविधा की शुरुआत के साथ सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा ने अपनी सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जोड़ी है। बैंक प्रबंधन ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना और उन्हें बेहतर सेवा उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!