डेस्क खबरबिलासपुर

सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाएं गिरफ्तार, बिलासपुर की मगरपारा इलाके की रहने वाली है महिलाएं! पुलिस पूछताछ में जुटी ।



डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने साथ लाए सूटकेश में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं। चेकिंग के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेश की तलाशी ली गई। तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है।



मामले की जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी।
तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा इलाके की रहने वाली है और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस गौमांश के पीछे कोई सिंडिकेट काम कर रहा है या फिर वजह कुछ और है । फिलहाल इस तरह गौमांस मिलने की घटना सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है हालांकि पकड़ी गई महिलाओं ने सूटकेश में गोमांस होने की बात कबूल भी कर ली है लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि वे रायपुर में गोमांस किसने उन्हें उपलब्ध करवाया जिसकी जांच में तोरवा पुलिस जुटी हुई है ।  सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है ।

error: Content is protected !!