डेस्क खबर

चलती ट्रेन में गिरते यात्री को आरपीएफ जवान ने बचाया, घटना सीसीटीवी में हुई कैद..!
बहादुर जवान की बहादुरी की रेल्वे प्रशासन ने की सरहाना..!




राजनादगांव: डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने ही वाला था। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई ने अपनी सतर्कता और साहसिक प्रयास से यात्री की जान बचा ली। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।



घटना डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 की है, जब पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12843) अपने निर्धारित समय पर रवाना हो रही थी। एक 52 वर्षीय यात्री अपने परिवार को कोच में बैठाकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने ही वाला था। आरपीएफ जवान प्रशांत दलाई ने तुरंत दौड़कर यात्री को बचाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।



रेलवे प्रशासन ने प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई की बहादुरी की सराहना की है और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।

error: Content is protected !!