डेस्क खबर

नेता नहीं, बेटा! क्षेत्र क्रमांक 2 से प्रत्याशी यशवंत नायक का धुआंधार जनसंपर्क जारी

बरमकेला।क्षेत्र क्रमांक 2 में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी यशवंत नायक का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी है। जनता के बीच उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती दिख रही है। चुनावी माहौल में जहां बड़े दलों के प्रत्याशी संघर्ष कर रहे हैं, वहीं यशवंत नायक की बढ़ती लोकप्रियता उनके प्रतिद्वंद्वियों पर भारी साबित कर रही है।

यशवंत नायक ने अपनी सादगी और जनता से सीधा जुड़ाव बनाकर क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। “नेता नहीं, बेटा” के नारे के साथ वे हर गली-मोहल्ले में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनकी जनसभाओं और रैलियों में उमड़ रही भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि जनता उन्हें एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में देख रही है।

स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि यशवंत नायक का चुनाव लड़ने का तरीका पारंपरिक राजनीति से अलग है। वे बिना किसी बड़े दल के समर्थन के अपने दम पर चुनावी रण में डटे हुए हैं और जनता की नब्ज पहचानते हुए प्रचार कर रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में जनता उनके इस प्रयास को कितनी सफलता दिलाती है। मगर जिस तरह से क्षेत्र में माहौल बन रहा है, उससे साफ है कि यशवंत नायक चुनावी मैदान में एक मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं।

error: Content is protected !!