डेस्क खबरबिलासपुर

स्टेट हाईवे जाम कर मनाया बर्थडे, हुई जमकर आतिशबाजी ! जाम में फंसी एंबुलेंस..!! वीडियो हुआ वायरल ,FIR हुईं दर्ज ।

Ads



डेस्क खबर / बिलासपुर हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी कुछ लोग अपने रसूख दिखाकर आदेश को ठेंगा दिखा रहे है । अंबिकापुर–बनारस स्टेट हाईवे पर कुछ उपद्रवी युवाओं द्वारा सड़क जाम कर बर्थडे सेलिब्रेट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक हाईवे के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करते और आतिशबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि जश्न के दौरान एंबुलेंस को भी रोक दिया गया, और आतिशबाजी के साथ जमकर जश्र सेलिब्रेट करते रहे ।



यह मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा–सूरजपुर सरहद स्थित स्टेट हाईवे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के लटोरी थाना क्षेत्र में यह पूरी घटना हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कार की बोनेट में केक काटने और सड़क पर आतिशबाजी की वजह से हाइवे में एक किलोमीटर तक गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा और जश्न के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया ।



लटोरी थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है । वीडियो 16 फरवरी का बताया जा रहा है । हालांकि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन एक बार फिर इस तरह की तस्वीरें सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि युवाओं के  मन में कानून और कोर्ट का कोई खौफ नहीं है । जबकि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सड़क पर जन्मदिन सहित अन्य आयोजन के खिलाफ सड़क जाम कर यातयात बाधित करने वालो के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश जारी कर चुका है ।

error: Content is protected !!