

डेस्क खबर../ .छत्तीसगढ़ के भिलाई के कोहका क्षेत्र में अज्ञात युवक ने सरेआम एक कार में बम लगाकर विस्फोट किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज से लोग सहम गए। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि निशाने पर महोबिया बिल्डर का परिवार था।
विधायक रिकेश सेन ने मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।