डेस्क खबरबिलासपुर

अवैध रूप से भण्डारित धान पर लगातार कार्रवाई, 10 लाख मूल्य का 323 क्विंटल धान जब्त..!



डेस्क खबर बिलासपुर…/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने के लिए लगातार छापेमार  कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में राजस्व, खाद्य और मण्डी विभाग द्वारा एक बड़ा अभियान चलाते हुए  7 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का 323 क्विंटल धान जब्त किया गया।


कर्मियों ने सीपत तहसील के ग्राम कुकदा में पिन्टू पटेल के यहां से 16.5 क्विंटल धान (78 कट्टी), ग्राम खम्हरिया में व्यापारी विकास अग्रवाल के यहां से 80 क्विंटल धान (200 कट्टी), व्यापारी सुरेश साहू के यहां से 42.6 क्विंटल धान (106 कट्टी), और व्यापारी विनोद के यहां से 75 क्विंटल धान (300 कट्टी) जब्त किया।



इसी तरह मस्तूरी तहसील के ग्राम दर्रीघाट में राकेश अग्रवाल की दुकान से 8 क्विंटल (20 कट्टी) और ग्राम लिमतरा में राठौर किराना स्टोर से 83 क्विंटल (205 कट्टी), कोटा तहसील के ग्राम सल्का नवागांव में लक्ष्मी किराना स्टोर से 18 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।
यह कार्यवाही जिले में अवैध धान की तस्करी को रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब तक इस अभियान के तहत 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का धान जब्त किया जा चुका है। प्रशासन की यह कड़ी कार्रवाई कि  अवैध व्यापारियों के खिलाफ सख्त संदेश भेजने के रूप में सामने आई है। ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

error: Content is protected !!