

डेस्क खबर छत्तीसगढ़..: आज सुबह सुकमा जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं के घरों पर छापा मारा। ईडी की टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के घरों में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया था, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

हरीश कवासी, जो पूर्व मंत्री और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हैं, उनके खिलाफ इस छापेमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन यह कार्रवाई ईडी की चल रही जांच का हिस्सा हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुकमा में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
ईडी द्वारा की जा रही इस छापेमारी के दौरान अभी तक कोई भी बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, और जांच जारी है। इस घटना से जिले के राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है, और आगामी दिनों में इस मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।