


डेस्क खबर बिलासपुर../ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा वसंत क्लब, बिलासपुर में “एसईसीएल योग महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया.. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल ने बिलासपुर स्थित वसंत क्लब में भव्य “एसईसीएल योग महोत्सव 2026” का आयोजन किया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगा किया।
“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.. कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन सहित निदेशकगण, वरिष्ठ अधिकारी, श्रद्धा महिला मंडल की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, ब्रह्मकुमारी गायत्री देवी के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया.. इस अवसर पर हरीश दुहन ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है तथा सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया..