CG NEWS– आरक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, 3 युवकों पर FIR दर्ज **
आरक्षक ने जड़ा था पहला थप्पड़..! उठ रहे सवाल.!


डेस्क खबर../ अंबिकापुर : एक ताजा घटना में गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आरक्षक और युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद आरक्षक राकेश यादव और एक युवक के बीच हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक ने पहले युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद युवक के दोस्तों ने आरक्षक की पिटाई शुरू कर दी।
वीडियो मे अश्लिल शब्दो का इस्तेमाल किया गया है….
यह मारपीट आपसी विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। मामले में आरक्षक ने गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वायरल हुए वीडियो में मारपीट की घटनाएं स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं जिसमे आरक्षक द्वारा पहले युवक को थप्पड़ मारा गया जिसके बाद यह पुरा विवाद शुरू हुआ और युवक के साथियों ने आरक्षक की धुनाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।