डेस्क खबरबिलासपुर

साइबर जागृति की एक सेल्फी” – 15 अगस्त से छत्तीसगढ़ में चलेगा 7 सप्ताह का प्रदेशव्यापी अभियान* 
GPM में कलेक्टर और SP ने किया शुभारंभ, QR कोड स्कैन कर आमजन से जुड़ने की अपील

*लोकेशन _गौरेला-पेंड्रा -मरवाही।*



*रिपोर्ट _अरविंद सिंह*

छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक 7 सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाएगी। यह देश के सबसे अनोखे और इनोवेटिव सोशल मीडिया अभियानों में से एक है।

गुरुवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री द्वारा शुभारंभ के बाद गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर *श्री विजय दयाराम के.* और पुलिस अधीक्षक *श्री मनोज कुमार खिलारी* ने प्रेस वार्ता में अभियान का QR कोड और लिंक जारी किया।

*कैसे जुड़ें अभियान से*
अभियान की थीम है *”साइबर जागृति की एक सेल्फी”*। नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल या QR कोड स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में सेल्फी लेंगे और उसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। इससे साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश लाखों लोगों तक पहुंचेगा।

कलेक्टर और SP ने स्वयं QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, स्कूल-कॉलेज, इंफ्लुएंसर और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की।

*7 सप्ताह का प्लान*
1.  *पहला सप्ताह:* स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता
2.  *दूसरा सप्ताह:* बैंक में वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा
3.  *तीसरा सप्ताह:* वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल पर टाउन हॉल
4.  *चौथा सप्ताह:* महिला कॉलेजों में स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग
5.  *पांचवा सप्ताह:* युवाओं के लिए जॉब फ्रॉड और फिशिंग पर ITI, रोजगार कार्यालय में कार्यक्रम
6.  *छठवां सप्ताह:* डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाएं
7.  *सातवां सप्ताह:* ग्राम पंचायतों में “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” का संकल्प

*समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती* को होगा। पूरे अभियान के दौरान चौक-चौराहों, बाजारों में QR कोड वाले पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे।

कलेक्टर ने कहा, *”जिस तरह आजादी के लिए हम एकजुट हुए थे, उसी तरह साइबर क्राइम के खिलाफ भी एकजुट होना होगा।”*

error: Content is protected !!