
डेस्क खबर बिलासपुर ../ जिले के कोटा /बेलगहना क्षेत्र में मुख्यमंत्री के अवैध खनन पर सख्त रुख के बावजूद बेलगहना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित ग्राम खोलीपारा में अरपा नदी से अवैध रेत खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां प्रतिदिन ट्रैक्टरों के जरिए खुलेआम रेत का उत्खनन जारी है। अवैध रेत माफिया अरपा नदी का सीना चीर कर बेखौफ दिनदहाड़े यह कारोबार चल रहा है जिसके नदी की सेहत पर संकट खड़ा हो गया है ।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह से शाम तक अवैध रेत से लदी ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इससे न सिर्फ नदी का अस्तित्व खत्म हो रहा है बल्कि पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है लंबे समय से अवैध खनन और परिवहन रोकने के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित हो कर रहे गए है जबकि जमीन स्तर के प्रशासनिक दावों की पोल यह तस्वीरें खोलती नजर आ रही है ।

अवैध ट्रैक्टरों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में शोर और धूल प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल रहा है इतना ही नहीं तेज रफ्तार दौड़ती गाड़िया से हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है । जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला होने के बाद भी अवैध खनन पर कार्यवाही नहीं होने से खनिज विभाग पर सवाल खड़े हो रहे है। अब अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है, या यह अवैध कारोबार यूं ही चलता रहता है और मुख्यमंत्री के आदेश और निर्देशों की यू ही धज्जियां उड़ती रहेगी ।

