डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है मंत्रियों की संख्या, 14 मंत्रियों की बहस तेज ..!
तीन मंत्रियों के नामो पर लगी मुहर..! काम और जाति के कारण मिलेगा नये साल का GIFT…!!




डेस्क खबर,../ छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या को लेकर अब एक चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है और इस पर एक  नई बहस छिड़ गई है। वर्तमान में राज्य में कुल 12 मंत्री हैं, जबकि राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इसके हिसाब से राज्य में कुल विधायकों की संख्या के 15 फीसदी मंत्रियों के रूप में हो सकती है, जो कि 13.5 के करीब होती है। इस आधार पर छत्तीसगढ़ में कुल 13 मंत्री बनाए गए हैं। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भविष्य में राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो सकती है, जैसा कि हरियाणा में हुआ है, जहां 90 विधानसभा सीटों के बावजूद 14 मंत्री बनाए गए हैं। सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चा जोरों पर है और राजनीतिक पंडित अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। यदि मंत्री पद के लिए किसी नए नाम की शपथ ली जाती है तो इसके आधार दो प्रमुख बातें हो सकती हैं – एक काम के आधार पर और दूसरी जातीय दृष्टिकोण से।

कई चर्चाओं में यह नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक अमर अग्रवाल का है। उन्हें एक टेक्नोक्रेट मंत्री माना जाता है जो बिना किसी सियासी हस्तक्षेप के सिस्टम के भीतर काम करते हैं। उनकी छवि सरकार के लिए एक कामकाजी मंत्री की है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की शराब नीति बनाई थी और राज्य के खजाने में 4000 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ाया था। 14 साल तक मंत्री रहते हुए भी अमर अग्रवाल पर कभी भी ट्रांसफर और पोस्टिंग पर उँगलीया नहीं उठी है ऐसे मे उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है 



वहीं, दुर्ग विधानसभा से अरुण यादव को हराने वाले गजेंद्र यादव का नाम भी सामने आ रहा है। गजेंद्र की संघ पृष्ठभूमि और यादव समुदाय के वोट बैंक को देखते हुए उनका नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।



इस समय यह स्पष्ट नहीं है कि राज्य में 13 या 14 मंत्री होंगे, लेकिन सियासी गलियारों में इस पर चर्चाएं जारी हैं। सूत्रो की माने तो बीजेपी आलाकमान हरियाणा के फार्मूले को छत्तीसगढ मे भी अपनाने जा रहा है जिसके लिए अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नाम तय किये जा चुके है और जल्द ही इनके नामो की घोषणा करते हुए इनकी मंत्रिमंडल मे ताजपोशी कर नये साल का गिफ्ट दिया जा सकता है।

error: Content is protected !!