महतारी वंदन योजना .. सनी लियोन के नाम से हर माह किश्त हो रहा जारी..!
कांग्रेसी नेता के पोस्ट से मचा बवाल.!


डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए बनाई गई थी, अब भ्रष्टाचार का शिकार बन गई है। इस योजना के तहत हर महीने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को ₹1000 की राशि जारी की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत और असंगत प्रतीत हो रही है यह मामला सरकारी भ्रष्टाचार को उजागर करता है और इस पर सवाल उठाता है कि किस तरह जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है।और इस पैसों का इस्तेमाल हो रहा है। कांग्रेसी नेता जय वर्धन बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस योजना पर सवाल खड़े कर दिये है।

इस तरह की घटनाएं न केवल योजना की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि उन असली लाभार्थियों को भी प्रभावित करती हैं, जिनके लिए यह योजना बनाई गई थी। क्या यह एक लापरवाही है, या फिर यह योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है?

सरकारी अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि जनता के पैसों का सही इस्तेमाल हो सके। यह घटनाएं साफ तौर पर दर्शाती हैं कि क्या योजनाएं वास्तव में आम जनता के लिए हैं, या केवल सत्ता के नाम पर जेब भरने का एक साधन बन चुकी हैं।