डेस्क खबर

VIDEO–पुलिस वाला निकला माओवादियों से शांतिवार्ता के लिए , अबूझमाड़ में हुआ लापता..!
खुद का वीडियो वायरल कर की अपील..!  मचा हड़कंप..

डेस्क खबर../ नारायणपुर जिले के एक पुलिस जवान ने माओवादियों से शांतिवार्ता की पहल करने के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में प्रवेश किया। यह जवान कुछ दिन पहले खुद को माओवादियों से बातचीत के लिए जिम्मेदार मानते हुए जंगल में दाखिल हुआ था, और जाने से पहले उसने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि वह नक्सलियों से संवाद करने जा रहा है ताकि हिंसा को खत्म किया जा सके। इसके लिए जवान ने गृहमंत्री और डीजी से भी बात की थी लेकिन मना करने के बाद भी वह नक्सलियों से वार्ता करने खुद अकेले निकल गया है।

वीडियो में उसने यह भी कहा था कि भले ही नक्सलवाद समाप्त हो या न हो, लेकिन हिंसा को समाप्त करना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, जवान माओवादियों के कब्जे में है, लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर उसकी रिहाई के लिए कोशिश कर रही है। जवान के लापता होने के बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इस घटना को लेकर सुरक्षा बलों में चिंता का माहौल है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही जवान को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, जवान के द्वारा जारी वीडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

error: Content is protected !!