जोगी कांग्रेस करना चाहती है पार्टी का कांग्रेस मे विलय..!
आवेदन कर दिया है उम्मीद है पार्टी सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी, उम्मीद पर दुनिया कायम है : रेणु जोगी…

डेस्क खबर छत्तीसगढ़../ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) का कांग्रेस पार्टी में जल्द ही विलय हो सकता है। जोगी परिवार ने इसके लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र भी लिखा है। कांग्रेस की प्रमुख रेणु जोगी ने पार्टी के कांग्रेस में विलय की इच्छा जताई है । इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत मे हलचल पैदा कर दी और राजनैतिक हलके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद दिवंगत अजीत जोगी ने अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) बनाई थी, इस पार्टी ने साल 2018 विधानसभा चुनाव में 5 सीटें हासिल की थी, लेकिन 2023 में एक सीट पर भी जीत नहीं मिली। इस दौरान रेणु जोगी ने कहा की उम्मीद मे दुनिया कायम है और उन्हे भी उम्मीद है की बिना किसी शर्त के कांग्रेस आलकमन उन्हे पार्टी मे घर वापसी जरूर करायेगा।
कोटा की पूर्व विधायक रेणु जोगी ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कांग्रेस परिवार में वापसी की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपने पार्टी की कांग्रेस में विलय की भी गुजारिश की है। इस मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि ऐसे मामलों में फैसला करने के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें होने वाले फैसले के मुताबिक अगला कदम उठाया जायेगा।