डेस्क खबर

प्रशासन की गुंडागर्दी से किसान परेशान..! बिना मुआवजा देकर किसानो की जमीन हड़पने की कोशिश..!
नेशनल हाईवे 130 के निर्माण हुआ बाधित ! सरकार की छबि हो रही दागदार..?


डेस्क खबर../ एक तरफ जहा सरकार किसानो के हित के दावे करती है वही दूसरी तरफ कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12 और 13, जुराली में आज पुलिस और प्रशासन की गुंडागर्दी देखने को मिली। जहाँ बिना मुआवजा दिये किसानों की ज़मीन को जबरन हड़पने की कोशिश की गई  बिना मुआवजा दिए गए किसानो की जमीन पर jcb की मदद से रोड का निर्माण की  कार्रवाई की जा रही है, जिससे किसानों में गहरी नाराज़गी है। आरोप है की  भू अर्जन अधिकारी द्वारा न 127 रुपये की कीमत से मुआवजा तय किया गया है जबकि गाइडलाइन के अनुसार  2880 रुपये मुआवजा बनता है। किसानो का कहना है की प्रशासन उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर दादागिरी दिखा कर जबरन उनके हक का पैसा हजम करना चाहती जो की, पूरी तरह से विधि विरुद्ध है। किसानों का कहना है कि उनकी ज़मीन की वास्तविक कीमत 2880 रुपये है और वे इसे लेकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


किसान सड़क निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सरकार बिना मुआवजे के उन्हें जमीन से बेदखल करना चाहती है। इससे पहले, नेशनल हाईवे 130 के निर्माण में भी सैकड़ों किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। वही अधिकारियों के खिलाफ किसानो का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते नेशनल हाइवे मे आवागमन मे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी और अडियल रवैये के चलते सरकार की छबि खराव हो रही है।

error: Content is protected !!