डेस्क खबर

VIDEO_महिला शिक्षिका को धमकाने भरमार बंदूक लेकर स्कूल पहुँचा शराबी हेडमास्टर .! ।
शिक्षिका की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड..!
शिकायत के बाद भी पुलिस ने नही की कार्यवाही.. ।


डेस्क खबर./ सूरजपुर जिले के सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहा स्कूल के अंदर हेडमास्टर भरमार बंदूक ले कर महिला शिक्षिका के पास धमकाने पहुँच गया इतना ही नही नशे मे शराबी हेडमास्टर ने महिला शिक्षिका को गोली मार देने की भी धमकी दी। शिक्षिका ने पूरे वॉकये का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और हेडमास्टर सुशील कुमार की शिकायत थाने और विभाग मे कर दी।


वीडियो सामने आने के बाद तत्काल शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर सुशील कुमार को निलबित कर दिया है लेकिन जिले की प्रतापपुर पुलिस ने महिला शिक्षिका की शिकायत के बाद अब तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नही किया है । जबकि वीडियो मे आरोपी साफ साफ भरमार बंदूक के दम पर धमकी देते हुए नजर आ रहा है । फिल्हाल पता चला है यह वीडियो 21 नवबर का बताया जा है जहा अपनी अनुपस्तिथि पर मिले नोटिस के बाद हेडमास्टर सुशील कौशिक ने बरबसपुर हाईस्कूल जा कर भरमार बंदूक के बल पर शिक्षिका को धमकाने के लिए इस कृत्य को अंजाम दिया था।

error: Content is protected !!