डेस्क खबर

छत्तीसगढ़: CGST अफसरों को 60 हजार की रिश्वत लेते CBI ने दबोचा..!
पहली बार रिश्वतखोर अधिकारी हुआ गिरिफ्तार..!



डेस्क खबर रायपुर../ छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के दो अधिकारियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक पर आरोप है कि उन्होंने एक दवा कारोबारी से जीएसटी की राशि में गड़बड़ी के सेटलमेंट और पेनल्टी से बचाने के नाम पर 60 हजार रुपए की घूस मांगी थी। पहले इन अधिकारियों ने 75 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में समझौते के तहत 60 हजार पर बात बनी।

यह छत्तीसगढ़ में पहला मौका है, जब CGST अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हैं और सरकारी अधिकारियों की गलत गतिविधियों को बेनकाब करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में जांच तेज कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!