छत्तीसगढ़

छात्रों के चावल पर अधीक्षक द्वारा की जा रही हेराफेरी और कालाबजारी.!
चावल बेचते हुए अधीक्षक कैमरे मे हुआ कैद.
छत्तीसगढ़ का चावल से आधी रात को भेजा जा रहा था महाराष्ट्र..



डेस्क खबर, छत्तीसगढ़…/ बीजापुर के तरलागुडा रेसिडेंशियल बालक छात्रावास में अधीक्षक द्वारा छात्रों के चावल पर डाका डालने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार, अधीक्षक द्वारा  आधी रात को छात्रों के चावल को महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। नक्सल क्षेत्र मे आधी रात को चावल बेचने का यह पुरा वाक्या कैमरे में कैद मे कैद हो गया। यह चावल महाराष्ट्र में बेचे जा रहे थे, जो छात्रों के भोजन का हिस्सा थे।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अधीक्षक बच्चों के पॉकेट मनी को पहले ही सफा कर चुका है और अब छात्रों के निवाले पर हेराफेरी कर रहा है। यह कार्रवाई विभाग के उच्च अधिकारियों के संरक्षण में हो रही है, जिससे मामला और गंभीर बन गया है। इस घटना से छात्रों के बीच रोष व्याप्त है और वे इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, इस मामले में विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अब प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि इस घोटाले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के हवाले से खबर।

error: Content is protected !!