डेस्क खबरबिलासपुर

आपदा में अवसर ,100 रु लेकर दिया जा रहा 50 का पेट्रोल ! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप




डेस्क खबर ../ एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल की दिक्कत से जनता हलाकान है वही इस आपदा को अवसर में तब्दील करने की होड़ लगी हुई है। ताजा मामला  डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुमका नगर पंचायत में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पेट्रोल पंप पर कथित अनियमितता का है जहां  सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि ग्राहकों से 100 रुपये लेकर केवल 50 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा था।
मामला घुमका स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से जुड़े गोपी किशन पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग पंप की महिला कर्मचारी से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कम पेट्रोल दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी हुई है। कई पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट के समय उपभोक्ताओं की मजबूरी का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और न ही पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से कोई बयान जारी किया गया है,लेकिन वायरल वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है ।

error: Content is protected !!