डेस्क खबर

बेखौफ बदमाशो ने जैन स्टोर में की लाखों की चोरी..!
CCTV में चोरों की वारदात का वीडियो हुआ कैद ..!
वारदात के बाद चोरों ने किया अनोखा डांस पुलिस को किया चैलेंज ..?

डेस्क खबर/ चोरी की घटना के बाद वारदात के बाद चोरों द्वारा किया गया डांस के जमकर चर्चे हो रहे है जिसे पुलिस को खुला चैलेंज के तौर पर देखा जा रहा है।.साजा में बीते दिनों हुई एक बड़ी चोरी ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शहर के सबसे बड़े व्यापारी जैन स्टोर में चोरों ने रात्रि 2 बजे के करीब सेंधमारी की। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखे 5 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोर दुकान के भीतर डांस करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया।

घटना साजा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारी और नागरिक पुलिस की निष्क्रियता से नाराज हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
वीडियो

error: Content is protected !!