डेस्क खबर
नक्सलियों ने मनाई 20वीं वर्षगांठ, शक्ति प्रदर्शन कर किया जमकर नाच गाना ..!
नक्सलियों ने मनाई 20वीं वर्षगांठ, शक्ति प्रदर्शन कर किया जमकर नाच गाना ..!
सरकार के नक्सलवाद खत्म करने के दावे को दी चुनौती ..!


बीजापुर। नक्सलियों ने बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में अपनी 20वीं स्थापना वर्षगांठ का वीडियो जारी किया है। वीडियो में सैकड़ों हथियारबंद नक्सलियों को ग्रामीणों के साथ जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। समारोह के दौरान सितंबर 2024 तक मारे गए नक्सली साथियों को गीतों के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।
जहां सरकार 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का दावा कर रही है, वहीं नक्सलियों का यह शक्ति प्रदर्शन सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर चूक की ओर इशारा करता है। सुरक्षाबलों ने इस वर्ष करीब 180 नक्सलियों को मार गिराया और कई ने आत्मसमर्पण भी किया, इसके बावजूद नक्सलियों का यह समारोह चौंकाने वाला है।