
देख खबर बिलासपुर../ जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक युवक को खराब समोसे की शिकायत करना महंगा पड़ गया.शिकायत पर भड़के होटल संचालक ने युवक की उसके परिवार के सामने ही पिटाई कर दी।इस घटना का पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।तखतपुर थाना क्षेत्र में खराब समोसा परोसने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शिकायत करने पर सत्यम स्वीट्स के संचालक प्रकाश देवांगन ने होटल कर्मियों के साथ मिलकर युवक के साथ उसके परिवार के सामने मारपीट की।
बताया जा रहा है कि युवक ने होटल में परोसे गए खराब समोसे को लेकर शिकायत की थी। इसी बात को लेकर होटल संचालक और युवक के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद संचालक और होटल कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकाश देवांगन भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शिव देवांगन के बेटे बताए जा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले ग्राहक के साथ मारपीट करने का अधिकार आखिर होटल संचालक को किसने दिया? अब देखना होगा कि घटिया खाद्य पर जिले भर में कार्यवाही कर रही खाद्य विभाग की जांच टीम कब इस होटल में पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच करती है।
