कवर्धा एसपी के सामने नाबालिक बालिका की लाठियों से पिटाई .!
सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल .!
क्या एसपी के खिलाफ कार्यवाही करेगी सरकार ?
सोशल मीडिया ने बनाया हीरो ! अब हो रही निंदा .!


डेस्क खबर कवर्धा / जेल हिरासत में प्रशांत साहू की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भूचाल मचा हुआ है । गृहमंत्री के मीडिया में बयान ने भी साफ किया की ग्रामीणों की पिटाई पुलिस के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर की गई थी और इस मामले में प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार को मुख्यमंत्री के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है । जिसकी चर्चा विभाग में जोरो पर है ।
वही इसी मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने ही एक निर्दोष नाबालिक लड़की की डंडों से बेरहमी से पिटाई करती दो महिला आरक्षक नज़र आ रही है । यह वीडियो ग्रामीणों और कांग्रेसी दिग्गज नेताओं के आरोपों को चरितार्थ कर पूरी हकीकत बयां कर रहा है ।
अभी कुछ दिनों पहले ही प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों और पुलिस कप्तान को सख्त हिदायत देते हुए जनता के प्रति नरम बर्ताव रखने की सलाह दी थी ।
हालाकि अपने सोशल मीडिया में जारी किए गए वीडियो से आरोपियों को उन्हीं की जुबान से सच कहलवा कर अपनी टीआरपी बढ़ाने वाले कवर्धा एसपी ने फिलहाल इस विडियो के वायरल होने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है या फिर क्यों या कहे साहब ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है .? या फिर एसपी साहब को यह अंदाजा नहीं था की कभी लोगो के बीच हीरो की छबि बनाने वाला सोशल मीडिया ही अब उनके वायरल वीडियो के चलते गले की फांस बन जाएगा । क्योंकि जनता भी पुलिस कप्तान के इस रवैए से नाराज है और सोशल मीडिया में साहब के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रही है ।
फिलहाल देखना होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकार कवर्धा एसपी के खिलाफ कार्यवाही करती है या बचाव .?