

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ में बीजेपी मंत्रिमंडल में वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का एक अजीबो गरीब बयान सामने आया है । अपराध रोकथाम और अन्वेषण कार्यक्रम में शिरकत करने कोरबा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया है ।
विष्णु सरकार में मंत्री लखनलाल ने एक महिला पत्रकार द्वारा अपराधियों को बचाने और पुलिस कार्य में राजनैतिक हस्ताक्षेप को लेकर जब सवाल किया तो मंत्री जी ने कहा कि कोई भी यदि मदद की उम्मीद ले कर आता है तो मदद करना स्वाभाविक विचार होता है है और कहना ही पढ़ता है साहब देख लीजिए मदद कर दीजिए ।
मंत्री जी शायद भूल गए की कांग्रेस राज में इन्ही की पार्टी ने कांग्रेस के नेताओ पर गुंडे बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगा कर प्रदेश के सभी जिले में लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया था और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था ।
और अब कांग्रेस बीजेपी पर बदमाशों को बीजेपी नेताओं का संरक्षण देने का आरोप लगाकर लगातार बयान बाजी कर रही है ।
ऐसे में एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा दिया गया यह बयान बीजेपी को बैकफुट के ला सकता है और कांग्रेस को हमलावर होने का मौका दे सकता है । फिलहाल मंत्री जी का बयान अच्छा खासा चर्चा का विषय बना हुआ है ।