डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का शव बरामद .! दोस्तो के साथ जलप्रपात में गया था नहाने .! घटनास्थल का दुखद वीडियो आया सामने .

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे का शव बरामद कर लिया गया है ..जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है । कल अपने 6 दोस्तो के साथ 21 वर्षीय तुषार साहू रानी दहरा जलप्रपात में नहाने गया हुआ था । नहाने के दौरान तुषार गहरे पानी में डूब गया जिसके बाद चीख पुकार मच गई ।

लगातार खोजबीन के बाद जब युवक का पता नहीं चला तो गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से लापता युवक का पता लगाने की हर संभव कोशिश की जा रही थी । जिसके बाद आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास डिप्टी सीएम साव के भांजे तुषार का शव रानी दहरा जलप्रपात के अंदर से बरामद कर ली गई है । जिसे रेस्क्यू टीम ने पानी से बाहर निकाला ।
इस दुखद समाचार मिलने के बाद परिवार सहित आसपास में शोक का मातम है । वही घंटों तलाश के रेस्क्यू टीम ने मृतक युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया है । कवर्धा जिले बोडरा ब्लॉक में स्थित इस जलप्रपात में 80 फीट के ऊपर से गिर रहे पानी के मनमोहक दृश्य को देखने दूर दूर से पर्यटक आते है । वावजूद इसके इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं किए गए है । जबकि स्थानीय लोगो पर पर्यटकों से एंट्री के नाम पर वसूली की जाती है ।