यात्री बस का ब्रेक हुआ फेल ,बाल बाल बचे श्रद्धालु.. चमत्कारिक वीडियो आया सामने .! श्रद्धालु बोले ..हर हर महादेव ..।

डेस्क खबर ./। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के बीच शहर से एक आश्चर्य करने वाला वीडियो सामने आया है .. जहां शहर के बीच में स्थित इतवारी बाजार का है जहां लोगो की आवाजाही लगी हुई की अचानक तेज बस जिसका ब्रेक फेल हो गए था वह अचानक भीड़ में घुस जाती है हालांकि इस घटना में किसी को चोट की खबर नहीं है ।
और गति कम होने के कारण बस सामने गाड़ी से टकराकर रुक जाती है और एक बड़ा हादसा होते होते टल जाताl
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे है कि जाके राखे साइयां मार सके न कोय…बताया जा रहा की जिस वक्त या हादसा हुआ उस समय बाबा चंद्रेश्वर की शोभायात्रा में शामिल होने सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे , तभी ब्रेक फेल होता है और यह हादसा हो जाता है ।
हालाकि इस बारे में खैरगढ़ पुलिस से मिली सूचना के अनुसार इस घटना में कुछ लोगो को मामूली चोट आई है और कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है ।ब्रेक फैल होने की जानकारी मिली है जिसकी जांच की जा रही है । पर इस घटना में बाल बाल बचे लोग सावन के महीने में भोलेनाथ का आशीर्वाद और कृपा मान कर हर हर महादेव का नारा लगा रहे है ।