छत्तीसगढ़

कृषि अधिकारियों की होनी थी सराहना , लेकिन हो रही चर्चा .! वीडियो वायरल होने के बाद चल रही कानाफूसी.! क्या है मामला पढ़िए खबर देखिए वीडियो .!

डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से कृषि विभाग के अधिकारियों का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है । इस वीडियो को देखकर लगेगा कि अधिकारियों को किसानो की कितनी फिक्र है जो वह खुद हाथो में फावड़ा और अन्य ओजारो की सहायता से खुद मिलजुल कर पानी को रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे है । लेकिन अधिकारियों का यह कार्य सराहना की जगह चर्चा का विषय बना हुआ है ..

क्योंकि किसानो के हित के लिए जिले के कृषि विभाग ने इस स्टॉप डेम का निर्माण कुछ महीनों पहले खुद ही करवाया था । लेकिन पहली बारिश में ही डेम ने दम तोड़ दिया और अधिकारियों को इसे छुपाने के लिए खुद ही बारिश में भारी मसक्कत करनी पड़ी !

 

 

मामला बलरामपुर विकासखड़ के खड़ियाडीह पुरानपारा का है जहां कृषि विभाग ने खुद ही इस डेम का निर्माण करवाया था । पहली बारिश में ही इसमें दरार आ गई थी और तेज बारिश के चलते यह डेम टूट गया । सतर्कता के मद्देनजर निचले इलाके में रहने वाले को पहले ही हटा दिया गया था । और डेम टूटने से फसलों को और आसपास के रहने वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है ।

ऐसे में कृषि अधिकारियों की पानी रोकने के लिए की जा रही इस जुगत पर सवाल खड़े हो रहे है कि क्या डेम बनाने में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखा गया या फिर डेम के निर्माण के नाम पर लाखो रु का भ्रष्टचार किया जिसकी कलाई पहली बारिश ने खोल कर रख दी ।

 

 

फिलहाल देखना होगा कि पहली बारिश में धराशाई हुए इस डेम के निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ जिला के कलेक्टर क्या कार्यवाही करते है और इस मामले की जांच में अधिकारी कितनी दिलचस्पी लेते है ? वही इलाके में कानाफूसी भी चल रही है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था और इसकी शिकायत कई लोगो ने जिम्मेदार अधिकारियों से की थी लेकिन किसी ने सुनी नहीं।

error: Content is protected !!