डेस्क खबरबिलासपुर

फार्महाउस में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने की छापेमार कार्यवाही ! वृंदावन ग्रीन फार्म से मालिक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी मोबाइल सहित गाड़ियां जब्त



डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस मालिक मनीष शर्मा  समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने  फार्म हाउस में चल रहे बड़े स्तर पर जुआ पर छापेमार कार्यवाही टीम ने दबिश दी, जहां रसूखदार आरोपी नगदी दांव पर लगाकर जुआ खेलते मिले। मौके से नगद 3 लाख 80 हजार रुपये, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों में फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा सहित रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। जो बिलासपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है ।सभी आरोपियों के खिलाफ कोनी थाना में गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!