छत्तीसगढ़

मीरा आंटी कर रही है मेरा चरित्र हनन ! मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नही ! कर लूंगी आत्महत्या …? बीजेपी महिला नेत्री का पार्टी पर सनसनीखेज आरोप । VIDEO – रोती बिलखती बीजेपी महिला नेत्री के दिल की बात 

डेस्क खबर / दंतेवाड़ा जिले में भाजपा महिला युवा मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष बबीता गिरी का रोते-बिलखते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से महिला होने के नाते अपने साथ इंसाफ की गुहार लगाते हुए नजर आ रही है । इतना ही उन्होंने अपने चरित्र हनन का भी गंभीर आरोप लगाया है । इतना ही नहीं महिला नेत्री ने वीडियो के जरिए अपनी मौत होने की भी आशंका जताते हुए k कहती दिख रही हैं कि BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीरा तिवारी उन्हें बदनाम कर रही हैं। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से अपने दिल की बात बीजेपी नेत्री रो रो कर बता रही है ।

 

 

 

 

 

भाजपा मंडल कार्यकर्ता द्वारा भाजपा वरिष्ठ पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद खलबली मची हुई है । बीजेपी महिला नेत्री ने बीजेपी से सवाल किया है की जब बीजेपी उनकी रक्षा नही कर पा रही तो अन्य महिलाओं की रक्षा कैसे करेगी.? किरंदुल क्षेत्र में इस वीडियो के वायरल होने के बाद से राजनैतिक गलियारों में खलबली मची हुई है और यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है । महिला का आरोप है कि गंदी गंदी बाते कर उन्हे बदनाम किया जा रहा है जिसके कारण उनका जीना दुभर हो गया है और क्षेत्र के लोगो सहित अपने परिवार के लोगो को मुंह दिखाने लायक नही रह गई है और यदि वे आत्महत्या करती है या उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जवाबदेही मीरा तिवारी आंटी की होगी । साथ ही महिला नेत्री ने बीजेपी की महिला सशक्तिकरण के दावे पर भी गंभीर सवाल खड़े किए है

error: Content is protected !!