छत्तीसगढ़
पानी के बहाव में बह गया ट्रैक्टर , तैरकर ग्रामीणों ने बचाई जान ,वीडियो आया सामने …

डेस्क खबर / बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है उसके बाद भी लोग अपनी जान जोखिम डाल कर नदी पार कर रहे है , कांकेर जिले में केसोकोडी नदी में बड़ा हादसा टल गया जब एक ट्रैक्टर नदी पार करते समय बीच में फंस गया। ग्रामीणों ने तैरकर अपनी जान बचाई। जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण तीन दर्जन से अधिक गांव टापू बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ा संकट टल गया, लेकिन लगातार बारिश की स्थिति और बढ़ने की आशंका है, जिससे क्षेत्र में और समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।