रोबोटिक सर्जरी में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल का जलवा । जटिल से जटिल बीमारियों का यहां होता है इलाज । पूरे मिड इंडिया में लोकप्रिय है यह अस्पताल ।

बिलासपुर – जब भी विश्वस्तरीय चिकित्सा और आधुनिकतम सर्जरी की बात होती है तो बिलासपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल का नाम सबसे आगे होता है । इस अस्पताल में रोज अत्याधुनिक मशीनों व विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का इलाज होता है । यही वजह है कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे मध्य भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में अपना डंका बजा चुका है । इस अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर संदीप दवे का उनके 30 साल के कड़े अनुभव का भरपूर लाभ मरीजों को मिल रहा है । यह अस्पताल पिछले कुछ वर्षों से रोबोटिक सर्जरी को लेकर काफी सुर्खियों में है । एक जानकारी के मुताबिक यह इस क्षेत्र का पहला अस्पताल है जहां रोबोटिक पद्धति से गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज होता है । विशेषज्ञ डाक्टरों की मानें तो अस्पताल में स्थापित विंसी 4 जेनरेशन नामके अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी से क्रिटिकल ऑपरेशन को भी बड़े ही आसानी से अंजाम दे दिया जाता है । यहां अबतक 250 से अधिक सर्जरी को स्क्सेसफुली कर लिया गया है,जो एक किसी गौरवशाली उपलब्धि से कम नहीं है। यहां पेट के सभी प्रकार के सर्जरी को किया जाता है।
मसलन बड़ी आंतों के कैंसर की सर्जरी,प्रोस्टेट सर्जरी,बेरियाट्रिक मोटापे की सर्जरी,बच्चेदानी के कैंसर का सर्जरी,छाती व फेफड़े की सर्जरी के अलावा अन्य सर्जरी को अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीकी से विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जाता है ।
अस्पताल का सक्सेस रेट लगभग सौ फीसदी है,लिहाजा अब रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं । रामकृष्ण हॉस्पिटल ने प्रदेश से बाहर जाकर इलाज करवाने के पुराने मिथक को भी तोड़ दिया है और लोगों को भारीभरकम खर्च के बोझ से भी राहत मिल रही है।