डेस्क खबरबिलासपुर

युवा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन बना जनउत्सव, बधाई देने उमड़ा जनसैलाब ! बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के साथ पत्रकारों ने दी बेलतरा विधायक को बधाई ।



डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला ने 1 मई को अपना जन्मदिन पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया। इस खास मौके पर उनके नूतन चौक स्थित कार्यालय में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं तक, बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते रहे। पूरे दिन कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जिससे विधायक के प्रति लोगों का स्नेह और विश्वास साफ झलकता नजर आया।


इसी क्रम में प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी विधायक से मुलाकात करने पहुंचा। पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की। विधायक सुशांत शुक्ला ने भी सभी पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया और उनके सहयोग व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।



जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर पा रहे हैं।

दिनभर चले इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली। यह आयोजन केवल जन्मदिन तक सीमित न रहकर जनसंपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम भी बना। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि विधायक सुशांत शुक्ला की क्षेत्र में लोकप्रियता और पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।

error: Content is protected !!